Vedant Samachar

SECL के सहयोग से हरदीबाजार में 10 प्रमुख स्थानों पर लगेंगे सीसी कैमरे

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 12 सितम्बर (वेदांत समाचार) I एसईसीएल दीपका एरिया प्रबंधन के सहयोग से हरदीबाजार गांव के 10 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हरदीबाजार गांव के प्रमुखों को दीपका एरिया जीएम संजय कुमार मिश्रा ने सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध कराया है। इससे महिलाओं व ग्रामीणों सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगने पर 24 घंटे निगरानी बनी रहेगी।

एरिया जीएम मिश्रा ने कहा कि दीपका एरिया प्रबंधन ने कोयला उत्पादन के साथ-साथ सीएसआर से विभिन्न सामाजिक कार्यों पर भी फोकस किया है। ग्रामीणों ने प्रबंधन की पहल पर आभार जताया है। इस मौके पर एसईसीएल दीपका क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, सीएसआर विभाग के नोडल अधिकारी (सीएसआर), ग्राम पंचायत हरदीबाजार के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article