ग्लास स्किन और कोरियन ब्यूटी केयर की बात हो और चावल (Rice) का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. स्किन एक्सपर्ट भी मानते हैं कि चावल का आटा और चावल का पानी चेहरे को निखारने में बेहद असरदार होते हैं. इसी को लेकर कॉस्मोटोलॉजिस्ट डॉ. निधि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि घर पर कैसे आसानी से चावल का फेस मास्क (Rice Face Mask) बनाकर स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है.



