Vedant Samachar

जांजगीर चांपा पुलिस ने सुलझाई ग्राम करही उप सरपंच हत्याकांड की गुत्थी, अधिकारी और नागरिक हुए सम्मानित

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर चांपा, 11 सितंबर (वेदांत समाचार)। जांजगीर चांपा पुलिस ने अपने परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सूझबूझ का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए थाना बिर्रा के ग्राम करही उप सरपंच की हत्या की गुत्थी सुलझा ली। इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने प्रशस्ति पत्र देकर अधिकारियों/कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की संरक्षक नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और विश्वास की धुरी है। स्थानीय नागरिकों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया और अपनी जिम्मेदार नागरिकता का परिचय दिया। पुलिस और नागरिकों का सामूहिक सहयोग ही न्याय दिलाने और अपराधियों को पकड़ने में सफलता दिलाता है।

सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं:

  1. निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण
  2. निरीक्षक सुभाष चौबे थाना प्रभारी सारागांव
  3. निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा
  4. उप निरीक्षक के.पी. सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह
  5. सउनि मुकेश पाण्डेय थाना बिर्रा
  6. प्र.आर. अजय चतुर्वेदी SDOP कार्यालय चांपा
  7. प्र.आर. अनिल अजगल्ले थाना बिर्रा
  8. आरक्षक रघुवीर यादव थाना बिर्रा
  9. आरक्षक सनोहर जगत थाना बिर्रा
  10. आरक्षक भुनेश्वर साहू थाना बिर्रा
  11. आरक्षक (चा) दशरथ केंवट SDOP कार्यालय चांपा
  12. सैनिक/नायक नरेश सिंह सिदार
  13. सैनिक कृष्ण कुमार साहू
  14. सैनिक मुकेश कुमार रात्रे
  15. सैनिक हरि प्रसाद पटेल
  16. सैनिक दिलदार सिंह कंवर
  17. सैनिक फिरत राम कंवर।
Share This Article