Vedant Samachar

आ गया अभिषेक शर्मा से भी खतरनाक बल्लेबाज, T20I में 29 छक्के के साथ ठोके इतने रन, इस मामले में बना नंबर 1

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,11सितम्बर : T20 इंटरनेशनल में विस्फोटक बल्लेबाजी की बात चलती है तो अभिषेक शर्मा का नाम सामने आता है. लेकिन, अब आ गया गेंदबाजों के लिए उन्हीं के टक्कर का या यूं कहें कि उनसे भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज. हम बात कर रहे हैं डिवाल्ड ब्रेविस की, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में तो 10 सितंबर की शाम अपने तूफानी मिजाज का ट्रेलर दिखाया ही. आप अगर उनके T20I में ओवरऑल रिकॉर्ड को देख लेंगे तो यही कहेंगे कि वो अभिषेक शर्मा से भी खतरनाक हैं,

T20I में ब्रेविस ने उड़ाए 29 छक्के
इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में सिर्फ 3 छक्के के साथ 10 गेंदों में 230 की स्ट्राइक रेट से 23 रन ठोकने वाले वाले डिवाल्ड ब्रेविस ने T20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के लिए अब तक कुल 29 छक्के जड़े हैं. बड़ी बात ये है कि उनके जमाए छक्कों की संख्या चौकों की संख्या से सीधे 10 कम हैं. यानी उन्होंने T20 इंटरनेशनल में चौके 19 ही मारे हैं.

T20I में स्ट्राइक रेट के मामले में नंबर 1 डिवाल्ड ब्रेविस
29 छक्के और 19 चौके के साथ डिवाल्ड ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक खेले 11 T20I की 11 पारियों में 176 गेंदों पर 341 रन जड़े हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.75 का है, जो कि अभिषेक शर्मा की स्ट्राइक रेट से भी ज्यादा है. अभिषेक शर्मा का T20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 193.49 का है जो कि उन्होंने 18 मैचों की 17 पारियों में बनाए हैं. T20I में स्ट्राइक रेट के मामले में वो अब तक नंबर वन थे. लेकिन, फिलाहाल, के लिए डिवाल्ड ब्रेविस नए नंबर वन बन गए हैं.

स्ट्राइक रेट में ही नहीं अभिषेक शर्मा को औसत में भी पछाड़ा
डिवाल्ड ब्रेविस ने अभिषेक शर्मा को सिर्फ स्ट्राइक रेट के मामले में ही पीछे नहीं छोड़ा है. बल्कि वो बेहतर औसत के मामले में भी उनसे आगे हैं. अभिषेक शर्मा का बैटिंग औसत T20I में जहां 33.23 का है वहीं डिवाल्ड ब्रेविस ने 37.88 की औसत से रन बनाए हैं. T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक 17 पारियों में 565 रन बनाए हैं.

Share This Article