कोरबा, 11 सितंबर (वेदांत समाचार)। भारतीय मानव अधिकार परिषद द्वारा जनहित व मानव अधिकारों की रक्षा हेतु भारतीय मानव अधिकार परिषद लगातार क्षेत्र में काम कर रही है। कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र दीपका में जन जागरण एवं मानव अधिकार के लिए राजू देवांगन को सदस्य बनाया गया है।
राजू देवांगन लगातार क्षेत्र में जनता के अधिकारों एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत हैं। इसके साथ ही पूर्व में विधायक प्रतिनिधि से लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला बुनकर संयोजक के रूप में काम कर चुके हैं। उनके सदस्य बनाए जाने पर मानव अधिकार के रूप में क्षेत्र में काम में तेजी आएगी साथ ही जन जागरण के रूप में जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। राजू देवांगन को भारतीय मानव अधिकार परिषद के सदस्य बनाए जाने पर उनके चाहने वाले व समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।



