Vedant Samachar

जिला पंचायत सीईओ ने पुष्पराज एवं प्रिंस को गोद लेकर उनकी समुचित देखभाल करने की ली जिम्मेदारी…

Vedant Samachar
1 Min Read

कुपोषित बच्चोें के परिजनों से मुलाकात कर समुचित परवरिश के संबंध में दी जानकारी

बालोद,11 सितम्बर (वेदांत समाचार) । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने बालोद विकासखण्ड के ग्राम चिचबोड़ के 03 वर्षीय बालक पुष्पराज एवं ग्राम चरोटा के 11 माह के प्रिंस को गोद लेकर इन दोनों बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने हेतु समुचित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।

सीईओ चंद्रवंशी ने जिला पंचायत स्थित अपने कक्ष में कुपोषित बच्चों एवं उनके परिजनों से भेंट किया। चंद्रवंशी ने कुपोषित बच्चों के माताओं एवं उनके परिजनों को कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु इन बच्चों के खान-पान एवं उनके समुचित परवरिश के संबंध में भी आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article