Vedant Samachar

BREAKING NEWS : काउंसलिंग के लिए पहुंची महिला ने थाने के बाहर लगाई आग, चीखते-चिल्लाते दौड़कर अंदर घुसी मचा हड़कंप अस्पताल में भर्ती

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,10 सितम्बर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाना परिसर में बुधवार दोपहर एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर थाने के अंदर घुस गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला वर्षा गोस्वामी काउंसलिंग में महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12-12.30 बजे महिला बाहर बैठी हुई थी, तभी उसने अचानक खुद पर आग लगा ली और महिला थाने के अंदर घुस गई। थाने में मौजूद स्टाफ से महिला को चीखते चिल्लाते हुए देखा तो वह तत्काल उसकी तरफ भागे। उन्होंने पानी डालकर आग को बुझाई।

महिला के शरीर के कुछ कपड़े आग की चपेट में आकर जल गए हैं। वहीं, शरीर का कुछ हिस्सा भी आग में झुलस गया है। इसके बाद तत्काल महिला को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया है। जहां महिला का इलाज जारी है। फिलहाल महिला ने किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई है। यह साफ नहीं हो पाया है। वहीं, महिला का अपने पति के साथ क्या विवाद था। यह भी अब तक साफ नहीं हो पाया। इस मामले में पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article