[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

BREAKING NEWS : महिला थाने के सामने सुसाइड की कोशिश, पीड़िता की हालत नाजुक…

BREAKING NEWS : महिला थाने के सामने सुसाइड की कोशिश, पीड़िता की हालत नाजुक…

रायपुर,10सितम्बर(वेदांत समाचार) । राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, आग लगाने के बाद वह महिला चीखते हुए दौड़ने लगी।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने और आग बुझाने की कोशिश की। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar