Vedant Samachar

CAT 2025 : जल्द बंद होने वाली है CAT 2025 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

Vedant Samachar
2 Min Read

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगर आप IIMs और देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में एडमिशन पाने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। IIM द्वारा आयोजित CAT परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चल रही है और इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। आइए खबर विस्तार से जानते है…

आवेदन की अंतिम तिथि

CAT 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 सितंबर 2025 तय की गई है। यानी अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक या समकक्ष सीजीपीए आवश्यक है।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग (PwD) उम्मीदवारों को 45% अंकों के साथ भी आवेदन की अनुमति है।

आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए CAT 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. नई रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  4. लॉगिन करके आवेदन पत्र को सही जानकारी के साथ भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।

आवेदन शुल्क

SC/ST और PwD उम्मीदवारों के लिए: ₹1300
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹2600
SC/ST और PwD उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के समय अपने प्रमाणपत्र की कॉपी अपलोड करनी होगी

Share This Article