Dhaba Style Mixed Veg Paratha: पराठा तो आपने कई तरह के खाए होंगे लेकिन इस सर्दी ढाबा स्टाइल मिक्स वेज पराठा ट्राई करके देखें. आज आपको इस टेस्टी पराठे की रेसिपी बताते हैं.
Dhaba Style Mixed Veg Paratha: सर्दियों के मौसम में पराठा खाना तो हर किसी को पसंद आता है. ऐसे में आपने इस सर्दी कई तरह के पराठे खाए होंगे, लेकिन आज आपको ढाबा स्टाइल मिक्स वेज पराठा बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह पराठा खाने में बहुत ही टेस्टी हो सेहत से भरपूर होती है. इसमें 5-6 सब्जियों को मिक्स करके बनाने पर स्वाद इतना जायकेदार होगा कि खाने वाले उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे. चलिए अब आपको ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट मिक्स वेज पराठा बनाने की रेसिपी बताते हैं.
मिक्स वेज पराठा बनाने की सामग्री
- आटा – 100 ग्राम
- मटर के दाने– 1/2 कप (उबले हुए)
- आलू – 1 (उबला हुआ)
- पत्तागोभी – 1 कप (बारीक कटा)
- फूलगोभी – 1 कप (कद्दूकस)
- गाजर – 1 (कद्दूकस)
- प्याज – 1 (बारीक कटा)
- अदरक – 1 टुकड़ा (कद्दूकस)
- जीरा – 1 टी स्पून
- लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून
- अजवायन – 1 टी स्पून
- हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
- नमक – स्वादानुसार
- तेल
मिक्स वेज पराठा बनाने की विधि
- मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए पहले फूलगोभी, गाजर, पत्ता गोभी समेत सभी सब्जियों को धो लें.
- अब किसी बर्तन में पानी डालकर आप इन सब्जियों को उबाल लें.
- इसके बाद सब्जी के पानी को छलनी की मदद से अलग कर दें.
- अब आप आटा छान लें और इसमें उबले आलू, उबली गाजर, पत्ता गोभी, फूलगोभी, मटर, प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर सभी को अच्छी तरह से मैश करें.
- फिर इसमें आप स्वादानुसार नमक डालें और साथ ही लाल मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन भी मिला लें.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- अब आप नॉनस्टिक पैन या तवा लेकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें और उप पर थोड़ी तेल डालकर फैला लें. इसके बाद आप आटे की लोइयां बनाकर पराठा बेलें और उसे तवे पर सेक लें.



