रायपुर,08 सितम्बर (वेदांत समाचार)। रेनबो फिंगर्स ने बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा को प्रदर्शित करने के लिए एक ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 60 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लिया और अपनी विविध कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं।
इस आयोजन को सफल बनाने में ग्वाला रेस्टुरेंट, अमर सुपर मार्ट, केक अफेयर और भर्ती भावन्स पब्लिकेशन्स का विशेष सहयोग रहा। बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों ने भी आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

रेनबो फिंगर्स की संस्थापक श्रीमती श्रद्धा वर्मा जी ने सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बताया कि किस प्रकार ड्रॉइंग और क्राफ्ट न केवल बच्चों में ऊर्जा का संचार करती हैं और आज के युग में मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करती है, बल्कि उनके भीतर रचनात्मक भाव और अभिव्यक्ति की क्षमता को भी विकसित करते हैं।

इस अवसर पर चीफ गेस्ट श्रीमती अनामिका जैन, एएसपी ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया और पुलिस और बच्चों के बीच सुरक्षा उपायों के बारे में बताया।
