Vedant Samachar

ITR फाइल करने में हो रही है दिक्कत? ये ऐप ऐसे करेंगे आपकी मदद

Vedant Samachar
3 Min Read

केंद्र सरकार ने आईटीआर भरने की तारीख को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है, जिसमें अब 10 दिन से भी कम समय बचा है. ऐसे में विभाग ने टैक्सपेयर्स के लिए दो ऐसे ऐप जारी किए हैं, जो कि आईटीआर फाइल करने में मदद कर सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं.

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयकर विभाग के ऑफिशियल ऐप्स ‘AIS ऐप’ और ‘इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ऐप’ के जरिए टैक्सपेयर्स मोबाइल से भी टैक्स फाइल कर सकते हैं ये ऐप आईटीआर दाखिल करने में करदाता की मदद करते हैं. इससे टैक्सपेयर्स को सीधे आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की सुविधा दी गई है. ये ऐप टैक्स फाइलिंग को आसान और सुलभ बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं. खासकर नौकरीपेशा, पेंशनर्स और साधारण इनकम प्रोफाइल वाले छोटे करदाताओं के लिए इन्हें डेवलप किया गया है.

कैसे ऐप करेगा मदद
लॉगिन और एक्सेस

ऐप्स में जिन भी टैक्सपेयर्स को आईटीआर फाइल करना है उसे आधार आईडी, पैन और पासवर्ड डाल कर लॉगिन कर सकते हैं.

पहले से भरे डेटा की जांच

जब आप ऐप में लॉग इन कर लेते हैं तो आपको ऐप में ही एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट और टैक्सपेयर इंफॉर्मेशन समरी का डेटा मिलता है. इसमें कंपनी, बैंक, म्यूचुअल फंड्स जैसी जगहों से पहले से भरा डेटा होता है, जिससे मैन्युअल एंट्री कम करनी पड़ती है.

सही ITR फॉर्म चुनने में मदद

ऐप आपकी इनकम जैसे सैलरी, पेंशन, कैपिटल गेन या दूसरी इनकम के आधार पर ऐप सही ITR फॉर्म चुनने में मदद करता है.

डिटेल ऐड करने में मदद

अगर कोई डेटा गलत है या छूट गया है, तो उसे ठीक या जोड़ा जा सकता है. मिसाल के तौर पर, फिक्स्ड डिपॉजिट या किराए की आय का ब्याज मैन्युअल डालना पड़ सकता है.

ई-वेरिफिकेशन और सबमिट

रिटर्न भरने के बाद, आधार OTP, नेट बैंकिंग या डिजिटल सिग्नेचर से ई-वेरिफिकेशन हो जाता है. रिटर्न तुरंत सबमिट हो जाता है.

ये मोबाइल ऐप्स डेस्कटॉप या बिचौलियों की जरूरत को कम करते हैं. ये उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं जो अपनी टैक्स फाइलिंग जल्दी, आसानी और सुरक्षित तरीके से करना चाहते हैं.

Share This Article