Vedant Samachar

हाईवे पर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 5 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार पुलिस ने नाइट गश्त के दौरान पकड़ा

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,07 सितम्बर (वेदांत समाचार) । बिलासपुर में सकरी पुलिस ने हाईवे पर अनैतिक गतिविधियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाइट गश्त के दौरान 5 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सकरी पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग हाईवे पर संदेहास्पद गतिविधियों में लिप्त हैं। ये लोग राहगीरों को डरा-धमका कर वसूली भी करते हैं। इन शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने सभी आरोपियों को कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। इसके अलावा 4 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 128 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा भी पेश किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Share This Article