Vedant Samachar

KORBA NEWS : शिक्षक दिवस पर डॉ अम्बेडकर मेमोरियल हाई स्कूल में हर्षोल्लास…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,06सितम्बर (वेदांत समाचार) : कोरबा जिले के डॉ अम्बेडकर मेमोरियल हाई स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की भूमिका निभाकर नाटक, गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से शिक्षक दिवस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

विद्यालय के अध्यक्ष ए विश्वास, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रंजीता महंत और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं इस अवसर पर उपस्थित थे। शिक्षक दिवस को गुरु पर्व के रूप में मनाया गया और शिक्षकों को सम्मान स्वरूप श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए और छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को नशा से दूर रहने, माता-पिता और गुरुओं की आज्ञा का पालन करने और संस्कारी बालक-बालिका बनने की सीख दी।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को समिति के अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके लिए सभी शिक्षकों ने अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत, सभी छात्रों के साथ बैठकर शिक्षकों ने स्वल्पाहार ग्रहण किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रंजीता महंत, सीता महंत, तुलसी साहू, भगवती साहू, सहायक शिक्षिका श्रीमती सोनिया टोप्पो, श्रीमती नैनी महंत, कुमारी माधुरी पटेल, श्रीमती राजकुमारी महंत उपस्थित थीं।

Share This Article