Vedant Samachar

कोरबा:विद्युत विभाग की लापरवाही से युवक की मौत

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 04 सितंबर (वेदांत समाचार)। जिले के कराईनारा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां विद्युत वितरण विभाग की लापरवाही के कारण एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कमलेश महंत नामक युवक गणेश विसर्जन के दौरान करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गया था।

बताया जा रहा है कि कमलेश गांव में विराजे गए भगवान श्री गणेश की विसर्जन के लिए जा रहा था। इस दौरान वह अन्य लोगों के साथ जमकर नाच गा रहा था। नाचने गाने के दौरान थक कर खंभे किनारे मौजूद बैठ गया, जिसके ऊपर काफी जर्जर हो चुका करंट प्रवाहित बिजली का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया।

कमलेश को तुरंत चांपा के निजी अस्पताल NKH ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पूरी तरह से विद्युत वितरण विभाग की लापरवाही सामने आई है, जो गांव वालों की शिकायत को पिछले लंबे समय से नजर अंदाज कर रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई दफा जर्जर बिजली के तार को सुधारने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। लिहाजा, ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बिजली के तार को जैसे तैसे सुधार कर काम चला रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस बिजली के तार के कारण कमलेश महंत की जान चली जाएगी।

Share This Article