Vedant Samachar

KORBA ब्रेकिंग : मिनीमाता बांगो जलाशय के गेट से छोड़ा जा सकता है पानी, प्रभावित ग्रामों को अलर्ट की सूचना

Vedant samachar
1 Min Read

0 जलाशय में 357.8 पानी, कुछ मीटर कम

कोरबा, 04 सितंबर (वेदांत समाचार)। आज सुबह 6 बजे से बांगो बांध में पानी का जल स्तर बढ़ने के कारण से डैम के गेटों 1 या 2 घंटे के अंदर खोलकर नियंत्रित किया जा सकता है।

कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि पहले कुछ घंटों में 25000 cusec छोड़ेंगे इसके बाद धीरे धीरे और पानी छोड़कर नियंत्रित किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसन्त ने निचले और प्रभावित हो सकने वाले ग्रामों को अलर्ट रहने और संबंधित अधिकारियों को मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article