Vedant Samachar

मितानिनों का चक्काजाम, नेशनल हाइवे पर थमी यातायात की रफ्तार…

Vedant Samachar
1 Min Read

गरियाबंद,04 सितम्बर (वेदांत समाचार) : राजधानी रायपुर में आयोजित मितानिनों के प्रदेश व्यापी हड़ताल में शामिल होने जा रही जिले की मितानिन बहनों को प्रशासन ने जिला मुख्यालय में ही रोक दिया। इससे आक्रोशित मितानिनों ने गुरुवार को नेशनल हाईवे 130 पर तिरंगा चौक के पास चक्काजाम कर दिया। मितानिनों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर रायपुर जाने से रोकी जा रही हैं, जो उनके आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश है।

वहीं, प्रशासनिक अमले ने स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया है। मितानिन बहनों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी आवाज रायपुर तक नहीं पहुंचेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन मितानिनों को समझाइश देने की कोशिश कर रहा है।

Share This Article