Vedant Samachar

शोक समाचार : सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मी टीएस मूर्ति का निधन, महाविद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_131072

कोरबा, 03 सितंबर (वेदांत समाचार)। कमला नेहरू महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक टीव्ही नरसिम्हम के पिताजी एवं सेवानिवृत्त एसईसीएलकर्मी टीएस मूर्ति (87) का मंगलवार रात्रि 9.22 बजे दुखद निधन हो गया। उनका संस्कार 3 सितंबर दिन बुधवार को सुबह 11 बजे पोड़ी बहार मुक्तिधाम में किया गया।

इस दौरान नाते रिश्तेदारों, शुभचिंतक एवं कॉलेज कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। महाविद्यालय परिवार की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई और प्रार्थना की गई कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिवार को दुख की इस घड़ी को सहने का संबल प्रदान करें।

Share This Article