Vedant Samachar

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से की बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,03सितम्बर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैसेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से लिखा है और वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी स्थिति बेहद चिंताजनक है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि इन राज्यों के लिए, खासतौर पर किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा की जाए और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ किया जाए। उन्होंने कहा है कि हज़ारों परिवार अपने घर, जीवन और अपनों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और ऐसे मुश्किल समय में प्रधानमंत्री का ध्यान और केंद्र सरकार की सक्रिय मदद अत्यंत आवश्यक है।

इस बीच, प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचा रही हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।

कांग्रेस पार्टी ने भी बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत कार्यों में सहयोग करने का ऐलान किया है। पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं और प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे हैं।

Share This Article