Vedant Samachar

Janjgir Champa : शराब पीने के दौरान विवाद, 2 बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला, घायल अवस्था में हायर सेंटर रेफर

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में दारू भट्ठी के पास एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल युवक की पहचान वर्धा पावर प्लांट में कार्यरत ई. महेश (34) के रूप में हुई है। वह गुरु घांसी मोहल्ला का निवासी है।

महेश ने बताया कि वह शराब पी रहा था। इस दौरान संजय नगर के दो युवक भी वहां मौजूद थे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवकों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल महेश को अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article