Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा पुलिस ने रात्रि में घर अंदर घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा, 02 सितंबर (वेदांत समाचार)। जिले में एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महावीर कंवर उम्र 40 वर्ष साकिन कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

आरोपी द्वारा दिनांक 31.08.25 की रात्रि में पीड़िता के घर अंदर घुसकर बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 419/25 धारा 331(2) 74 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी महावीर कंवर को पकड़ा गया। जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड में भेजा। इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि बी.पी खाण्डेकर, आरक्षक ओमकार मरावी, महिला आरक्षक अंजना लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article