Vedant Samachar

पक्षी से टकराया 165 यात्रियों को ले जा रहा इंडिगो का विमान, नागपुर में हुई आपातकालीन लैंडिंग…

Vedant Samachar
2 Min Read

नागपुर,02 सितम्बर : नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान की पक्षी से टकराने के कारण नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। घटना के समय विमान में 272 यात्री सवार थे। टक्कर से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया, और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

टक्कर के बाद विमान में हल्का कंपन हुआ, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। पायलट ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए यात्रियों से शांत रहने की अपील की और विमान को सुरक्षित उतारा।

जांच शुरू

नागपुर हवाई अड्डे के सीनियर डायरेक्टर आबिद रूही ने बताया, “इंडिगो की उड़ान 6E812 के पक्षी से टकराने की आशंका है। घटना की जांच की जा रही है।”

बर्ड हिट का खतरा

एविएशन इंडस्ट्री में बर्ड हिट को गंभीर खतरा माना जाता है। खासकर टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान यह जोखिम बढ़ जाता है। पक्षी के टकराने से इंजन में खराबी या अन्य तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं।

पहले भी हुआ हादसा

इससे पहले 2 जून को रांची जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में भी बर्ड हिट के कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई थी। उस समय 175 यात्री सुरक्षित थे।

Share This Article