जांजगीर चांपा, 30 अगस्त (वेदांत समाचार)। जांजगीर चांपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के लेग गार्ड, डंडा एवं चाकु नुमा हथियार बरामद किया गया है।
प्रार्थी नवीन देंवागन ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28/08/25 के रात्रि 9:30 बजे उसका भाई धीरज देवांगन अपने दुकान कचहरी चौक को बंद कर रहा था, उसी समय सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर एवं जान से मारने की नियत से लोहे के लेग गार्ड, डंडा एवं चाकु नुमा हथियार से मारपीट किए।
गिरफ्तार आरोपीगण:
कमलेश देवांगन उम्र 33 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01, थाना चाम्पा जिला जांजगीर।
अखिलेश देवांगन उर्फ राजू देवांगन उम्र 26 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा
पंचराम पटेल उम्र 28 साल साकिन ग्राम परसखोल थाना बसना, जिला महासमुद हाल मुकाम हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



