Vedant Samachar

चक्रधर समारोह से अचानक बाहर हुए नितिन दुबे, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Vedant samachar
2 Min Read

CG Cinema news : चक्रधर समारोह 2025 का सबसे बड़ा आकर्षण माने जा रहे छत्तीसगढ़ी गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे का शो अचानक रद्द कर दिया गया। वजह बताई गई – “बजट की कमी”।जिला प्रशासन की प्रेस रिलीज़ और पोस्टरों में नितिन दुबे का नाम और फोटो सबसे बड़े आकर्षण के रूप में छाया हुआ था। शहरभर में पोस्टर लगे थे, उत्साह चरम पर था। लेकिन कार्यक्रम से महज कुछ दिन पहले ही आयोजन समिति ने यह कहते हुए उनका प्रोग्राम कैंसल कर दिया कि “अब बजट नहीं है”।
नितिन दुबे ने खुद इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो जारी कर बताया कि उनसे तय पेमेंट के बाद अचानक कहा गया – “आधी रकम में प्रस्तुति दीजिए”। उन्होंने साफ कहा कि यह कलाकारों का अपमान है।

बॉलीवुड वालों के लिए पैसा है… तो छत्तीसगढ़ी कलाकारों के लिए क्यों नहीं?” – नितिन दुबे का सवाल

वीडियो में नितिन दुबे ने तगड़ा सवाल उठाया ।”जब बड़े-बड़े बॉलीवुड कलाकारों को पूरा पेमेंट किया जा सकता है, तो छत्तीसगढ़ के कलाकारों के नाम पर हमेशा बजट कम क्यों पड़ता है?” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी कलाकार भी सालों से मेहनत कर रहे हैं और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, इसलिए उन्हें भी बराबरी का सम्मान मिलना चाहिए।

रायगढ़ की पहचान है “रायगढ़ वाला राजा”

नितिन दुबे का सुपरहिट गीत “रायगढ़ वाला राजा” आज रायगढ़ की शान बन चुका है। 75 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ पा चुके इस गीत ने रायगढ़ को देशभर में पहचान दिलाई है। लेकिन इसी शहर की धरती पर इस गीत के गायक को मंच से वंचित कर दिया जाना दर्शकों को गहरा चुभ गया है।

नतीजा – फीकी पड़ गई चक्रधर की चमक

नितिन दुबे के शो कैंसल होने से जहां दर्शक मायूस हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग गुस्से में हैं। रायगढ़ की जनता का साफ कहना है –“जिस कलाकार ने रायगढ़ को पहचान दिलाई, उसे ही अपने शहर के मंच से हटा देना – यह रायगढ़ की जनता का अपमान है।”

Share This Article