कोरबा, 29 अगस्त (वेदांत समाचार)। विगत दिवस संपन्न हुई CBSE की क्लस्टर – 2 प्रतियोगिता से 10 अगस्त 2025 भुवनेश्वर में आयोजित हुई क्लस्टर 2 के अंतर्गत तीन राज्य आते हैं उड़ीसा पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ इसमें काजल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतकर बालको, कोरबा व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया काजल डीपीएस बालको कक्षा 9th की छात्रा है ।अपनी इस सफलता का श्रेय डीपीएस बालकों के वरिष्ठ खेल शिक्षक सिद्धार्थ नारायण शुक्ला व माता-पिता को दिया।
काजल ने अंडर-19 बालिका वर्ग में भाग लिया व लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक, 4×100 रिले में स्वर्ण पदक नए कीर्तिमान के साथ जीता साथ ही 4×400 का स्वर्ण पदक वह हाई जंप में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई ।
काजल एस. एन शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है! वह बालको कर्मचारी विनोद यादव व बबीता यादव की सुपुत्री है काजल ने न केवल तीन स्वर्ण, एक रजत जीता बल्कि इस वर्ष डीपीएस बाल्को पूरे तीनों राज्यों में इस सीबीऐसी एथलेटिक मीट में जहां 127 स्कूल के 1300 से ज्यादा एथलेटिक ने भाग लिया। काजल ने डीपीएस बालकों को बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग की व ओवर ऑल टूर्नामेंट का चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया।
काजल की इस शानदार सफलता पर डीपीएस बालकों के प्राचार्य कैलाश पवार सभी शिक्षक गण व खेल प्रेमी लोगों ने बधाइयां व शुभकामनाएं दी है साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की कामना की है CBSE की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर को वाराणसी उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी ।



