[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता, लूटपाट के मामले में आरोपी अरमान गिरफ्तार

सक्ती, 28 अगस्त (वेदांत समाचार)। सक्ती पुलिस ने लूटपाट के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से लूट गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी अमित कुमार सिदार ने 26 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल से राशन सामान खरीदने गया था और वापस अपने गांव आ रहा था। तभी अरमान खान और उसके एक दोस्त ने लिफ्ट मांगी और सुनसान जगह पर रोकने के लिए बोले। जब प्रार्थी ने मोटरसाइकिल रोकी, तो अरमान खान ने उसे मारपीट कर मोटरसाइकिल लूट ली।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूट गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

आरोपी अरमान खान को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और उसके एक अन्य फरार साथी की तलाश की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[metaslider id="133"]