Vedant Samachar

कोरबा की ईशिता कश्यप देगी चक्रधर समारोह में अपने नृत्य की प्रस्तुति…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,28अगस्त (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग, पर्यटन मंडल और जन सहयोग जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा आयोजित 40वें चक्रधर समारोह में कोरबा की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना ईशिता कश्यप एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी।

यह आयोजन 27 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में प्रतिदिन शाम 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। ईशिता कश्यप का कार्यक्रम 2 सितंबर 2025 को शाम 6 बजे रखा गया है।

ईशिता कश्यप अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला और नृत्य गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव की शिष्या हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है और दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त की है।

ईशिता कश्यप रघुनंदन कश्यप और अनिता कश्यप की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए सभी ने उन्हें अनेकानेक शुभकामनाएं भेजी हैं।

चक्रधर समारोह में अपनी प्रस्तुति देना बहुत ही सौभाग्य की बात होती है। बेटी ईशिता को इतनी कम उम्र में यह अवसर प्राप्त हुआ है, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है।

Share This Article