उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। यूपी पुलिस व जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है। इस छूट में आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और जेल वार्डर शामिल हैं। कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए सभी वर्गों को आयुसीमा में छूट दी गई है। सरकार ने भर्ती में 3 साल की छूट देते हुए अभ्यर्थियों के हित में फैसला लिया है।
32,679 पदों पर होगी भर्ती
बताते चलें कि हाल ही में योगी सरकार ने 32,679 पदों पर भर्ती का नोटफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा (SSF), महिला बटालियन, घुड़सवार और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। बता दें कि सिविल पुलिस में 10,469 पदों पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। वहीं PAC में पुरुषों के लिए 15,131 पद खाली हैं। UP SSF में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1341 वेकेंसी खाली हैं।
कितनी होगी फीस
भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 500 रुपये लगेंगे। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए फीस 400 रुपये है। यूपी पुलिस समेत अन्य सरकारी भर्तियों में OTS या फिर OTR का मतलब होता है- One Time registration. यानी कि आप अपनी कुछ बेसिक जानकारी, योग्यता, पहचान व संपर्क विवरण बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज करते हैं। इससे आपको बार-बार आवेदन करते हुए एक ही जानकारी फिर से नहीं भरनी पड़ती। इसका मकसद अभ्यर्थियों को पारदर्शी और प्रोफेशन बनाना होता है।
एक बार ओटीआर पूरा हो जाने के बाद आपकी प्रोफाइल सिस्टम में सेव हो जाती है। इसके बाद जब भी आप आवेदन करते हैं तो आपको बार-बार अपनी जानकारी नहीं देनी पड़ती। ओटीआर फ्यूचर रिकग्निशन के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही इसको भरने से भविष्य में गलती की संभावनाएं भी बेहद कम हो जाती हैं।



