Vedant Samachar

ICC रैंकिंग में हुआ चौंकाने वाला बदलाव, दुनिया को एक-साथ मिले दो नंबर-1 गेंदबाज

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,27अगस्त : क्रिकेट की दुनिया में एक रोमांचक बदलाव देखने को मिला है. दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हाल ही में ताजा रैंकिंग जारी की है और वनडे फॉर्मेट में एक-साथ दो खिलाड़ी नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. बता दें, ये बदलाव अच्छे प्रदर्शन नहीं बल्की खराब गेंदबाजी के चलते देखने को मिला है. साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज पिछले हफ्ते नंबर-1 गेंदबाज बने थे, वह अभी भी इस स्थान पर बरकरार हैं, लेकिन इस स्थान पर एक और खिलाड़ी की एंट्री हो गई है.

दुनिया को एक-साथ मिले दो नंबर-1 गेंदबाज
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में केशव महाराज संयुक्त रूप से टॉप स्थान पर खिसक गए हैं और अब वह श्रीलंका के महेश थीक्षाना भी नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. इसके पीछे की वजह केशव महाराज का खराब प्रदर्शन है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में केशव महाराज ने सिर्फ 1 विकेट ही हासिल किया था और 57 रन दिए थे. जिसके चलते उनके रेटिंग पॉइंट्स कम हो गए हैं. उनके रेटिंग पॉइंट्स 687 से कम होकर 671 हो गए हैं. दूसरी ओर तीक्ष्णा 671 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद थे. लेकिन पॉइंट्स बराबर होने के चलते अब वो भी नंबर-1 बन गए हैं.

इनके अलावा लुंगी एनगिडी ने रैंकिंग में छलांग लगाई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट हासिल करने वाले लुंगी एनगिडी छह स्थान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस को भी फायदा हुआ है. उन्होंने 21 स्थान की छलांग लगाई है. हालांकि, उनके साथी एडम जम्पा 10वें से 11वें स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती ने टॉप दस में अपनी जगह बना ली हैं.

कैमरन ग्रीन की लंबी छलांग
बल्लेबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को हुआ है. ग्रीन ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से दूसरा सबसे तेज वनडे शतक जड़ा था, जिससे वह बल्लेबाजों की लिस्ट में 40 स्थान की छलांग लगाकर 78वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

Share This Article