Vedant Samachar

शेयर बाजार छोड़िए, इन म्यूचुअल फंड्स ने 1 साल में कराई मोटी कमाई, 1 ने तो दिया 83% का रिटर्न

Vedant Samachar
3 Min Read

गणेश चतुर्थी के बाद का समय कई निवेशकों के लिए शानदार साबित हुआ है. इनमें से एक ने तो इस अवधि में अब तक 83% का शानदार रिटर्न दे दिया है. ET की एक रिपोर्ट में पिछले साल की गणेश चतुर्थी के बाद से 509 इक्विटी और इक्विटी-ओरिएन्डेड म्यूचुअल फंड्स की परफॉर्मेंस को ट्रैक किया गया, जिनमें ऐसे फंड्स रहे जिन्होंने 30% से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है. इनमें से एक ने तो इस अवधि में अब तक 83% का शानदार रिटर्न दे दिया है.

खास बात ये है कि इनमें टॉप परफॉर्म करने वाले ज्यादातर फंड्स इंटरनेशनल मार्केट्स से जुड़े हैं, जिन्होंने घरेलू फंड्स से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया. आइए इन टॉप इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

टेक्नोलॉजी फंड्स की रही धूम
सबसे जबरदस्त रिटर्न मिराए एसेट हैंग सेंग टेक ईटीएफ फंड ऑफ फंड (FoF) ने दिया, जिसमें निवेशकों को 83.25% का शानदार रिटर्न मिला है. ये फंड चीन के टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ा हुआ है. इसके बाद मिराए एसेट एनवाईएसई फैंग+ ईटीएफ फंड ऑफ फंड रहा जिसने 64.40% का रिटर्न दिया. ये फंड अमेरिका के टॉप टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में निवेश करता है, जैसे गूगल, अमेजन, फेसबुक आदि.

कंज्यूमर फोकस फंड्स ने भी दिखाया दम
इन्वेस्को इंडिया ग्लोबल कंज्यूमर ट्रेंड्स फंड ऑफ फंड ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया और 54.31% का रिटर्न दिया. इसका फोकस दुनिया भर के कंज्यूमर ब्रांड्स पर होता है. वहीं, मिराए एसेट एसएंडपी 500 टॉप 50 ईटीएफ ने अमेरिका के टॉप 50 कंपनियों में निवेश कर 47.33% का रिटर्न दिया.

चीन और ताइवान से जुड़े फंड्स की चमक
चीन और ताइवान जैसे एशियाई बाजारों में निवेश करने वाले फंड्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. एडलवाइस ग्रेटर चाइना इक्विटी ऑफ-शोर फंड ने 45.63%, एक्सिस ग्रेटर चाइना इक्विटी फंड ने 38.51%, और निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड ने 38.39% का रिटर्न दिया.

वहीं यूएस टेक्नोलॉजी और एनर्जी सेक्टर से जुड़े फंड्स ने भी बढ़िया मुनाफा दिया है. एडलवाइस यूएस टेक्नोलॉजी इक्विटी फंड ने 36.79%, और ICICI प्रूडेंशियल स्ट्रैटेजिक मेटल एंड एनर्जी फंड ने 33.26% का रिटर्न दिया.

नैस्डैक आधारित फंड्स ने निवेशकों को किया खुश
नैस्डैक 100 पर आधारित कई फंड्स ने भी 30% से ज़्यादा का रिटर्न दिया. इन्वेस्को इंडिया EQQQ नैस्डैक-100 ETF FoF, नवी यूएस नैस्डैक 100 FoF, आदित्य बिड़ला SL नैस्डैक 100 FoF, कोटक नैस्डैक 100 FoF, और ICICI प्रूडेंशियल नैस्डैक 100 इंडेक्स फंड जैसे फंड्स ने 31-33% तक का रिटर्न दिया. वहीं मिराए एसेट ग्लोबल इलेक्ट्रिक और ऑटोनॉमस व्हीकल्स फंड ने भी 32.08% की बढ़त दर्ज की.

Share This Article