Vedant Samachar

मंत्री पर जानलेवा हमला, कई किलोमीटर तक ग्रामीणों ने खदेड़ा, बॉडीगार्ड जख्मी…

Vedant Samachar
1 Min Read

ग्रामीण विकास मंत्री पर हमले की खबर सामने आ रही है. मंत्री सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे. तभी ग्रामीणों ने मंत्री के काफिले पर हमला कर दिया. ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि, एक किलोमीटर तक काफिले का पीछा किया. इस घटना के बाद से गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. ग्रामीणों के हमले में मंत्री का बॉडीगार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले एक सड़क हादसे में मलावां गांव के 9 लोगों की मौत हो गई थी. परिवार को ढांढस बधाने के लिए स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया और बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार गांव पहुंचे थे. परिवार से मुलाकात के बाद मंत्री जब निकल रहे थे. तभी कुछ ग्रामीणों ने उनके काफिले पर अचानक हमला कर दिया.

जैसे तैसे काफिला को आगे बढ़ाया गया. लेकिन गुस्साएं ग्रामीणों ने उनके काफिले का पीछा किया. हमले की जानकारी मिलते ही गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. जिले के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. हमलावरों की पहचान की जा रही है.

Share This Article