Vedant Samachar

स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा, न कि दबाव में”, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले अमित शाह…

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,25अगस्त: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी तरह से स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया कि, अमित शाह ने कहा, “धनखड़ जी एक संवैधानिक पद पर थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संविधान के अनुसार अच्छा काम किया। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या के कारण इस्तीफा दिया है। किसी को इसे ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और कुछ नया खोजना चाहिए।”

विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब
विपक्ष पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगा रहा है। इस प्रश्न पर अमित शाह ने कहा, ‘सच्चाई और झूठ की व्याख्या पूरी तरह से विपक्ष के बयानों के आधार पर नहीं की जा सकती।’ उन्होंने धनखड़ के इस्तीफे पर हंगामा करने के प्रति चेतावनी भी दी। अमित शाह ने कहा, ऐसा लगता है कि सच और झूठ की आपकी व्याखा विपक्ष के कथनों पर निर्भर है। हमें इस तरह की बातों पर हंगामा खड़ा नहीं करना चाहिए। धनखड़ एक संवैधानिक पद पर थे और उन्होंने संविधान के अनुसार ही अपना काम किया। व्यक्तिगत स्वास्थ्य के कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया।

Share This Article