रेनो ने अपनी सब कॉम्पैक्ट SUV काइगर का 2025 फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह कार डिजाइन और फीचर्स के मामले में कई बदलावों के साथ लॉन्च की गई है।
रेनो ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट SUV काइगर का 2025 फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह (Renault Kiger Facelift) कार डिजाइन और फीचर्स के मामले में कई बदलावों के साथ आई है। आइए जानते हैं नई काइगर में कंपनी ने क्या अपडेट्स दिए हैं।
नया डिजाइन
2025 रेनो काइगर फेसलिफ्ट (Renault Kiger Facelift) को एक नया रूप दिया गया है। इसके फ्रंट बंपर और हेडलाइट्स को नया डिजाइन मिला है, जिससे यह ज्यादा आकर्षक लगने लगी है। हालांकि, LED DRL में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साइड प्रोफाइल में नए 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे एक स्पोर्टी लुक दिया गया हैं, जबकि पीछे की तरफ मामूली बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, अब यह “ओएसिस येलो” और “शैडो ग्रे” जैसे नए रंगों में भी ली जा सकती है।
वेरिएंट और कीमत
कंपनी ने काइगर की वेरिएंट रणनीति में बदलाव किया है। इसमें ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन जैसे वेरिएंट्स मौजूद हैं। नई काइगर की बात करें तो भारत में इसकी कीमत ₹6.29 लाख से शुरू हो जाती है जो कि मैनुअल वेरिएंट के लिए है, अगर आप औटोमैटिक वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत ₹7.39 लाख से शुरू होती है। वहीं इसके टर्बो वेरिएंट की कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹11.29 लाख बताई गई है।
फीचर्स में बदलाव
नई काइगर (Renault Kiger Facelift) का इंटीरियर भी पूरी तरह से अपडेट किया गया है। इसमें एक नया डुअल-टोन डैशबोर्ड है, जिसमें 8.0 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा रहा है जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इंटीरियर में ‘नॉयर’ और ‘कूल ग्रे’ थीम और नई अपहोल्स्ट्री भी दी गई है। रेनो का दावा है कि बेहतर साउंड इंसुलेशन के कारण केबिन अब पहले से ज्यादा शांत है। फीचर्स की लिस्ट में 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर्स को भी शामिल किया गया है।
सुरक्षा में भी आगे
2025 रेनो काइगर फेसलिफ्ट (Renault Kiger Facelift) सुरक्षा के मामले में भी बेहतर है। इसमें अब छह एयरबैग्स हैं, साथ ही 21 से अधिक एक्टिव और पैसिव सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें हिल असिस्ट कंट्रोल (HHC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं। इसमें ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX माउंट्स जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
इंजन में बदलाव नहीं
नई काइगर (Renault Kiger Facelift) में जहां डिजाइन और फीचर्स में बदलाव किए गए हैं, वहीं इंजन के मामले में काइगर पहले जैसी ही है। इसमें 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मौजूद है। नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72 BHP की पावर और 96 NM का टॉर्क देता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 100 BHP की पावर और 160 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल, 5 स्पीड AMT और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कंपनी के अनुसार, नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 19.83 km/लीटर और टर्बो-पेट्रोल इंजन 20.38 km/लीटर का माइलेज देता है।
कौन सी कार्स टक्कर में ?
इन सभी अपडेट्स के साथ, 2025 रेनो काइगर फेसलिफ्ट (Renault Kiger Facelift) अब बाजार में टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और निसान मैग्नाइट जैसी SUV कार्स को कड़ी टक्कर देगी।



