Vedant Samachar

KORBA: कुसमुंडा थाना में गणेश उत्सव समितियों और डीजे संचालकों की बैठक

Vedant samachar
1 Min Read
  • थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने निर्देशों का पालन करने के दिये निर्देश,उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई,असामाजिक तत्वों की खैर नहीं

कोरबा, 24 अगस्त (वेदांत समाचार)। त्योहारों के मद्देनजर कुसमुण्डा थाना में थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के द्वारा डी जे ऑपरेटरो और गणेश उत्सव समिति की मीटिंग आयोजित कर व्यवस्था संबधी निर्देश जारी किया गया।


डी जे संचालको को स्पस्ट निर्देश दिया गया है कि बिना अनुमति के और गाड़ियों मे चढ़ा कर कोई भी डी जे नही चलाएंगे साथ ही हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग वर्जित किया गया है।

अगर कोई भी डीजे संचालक तय सीमा के बाद डी जे बजाते मिलेंगे तो कठोरतम कार्यवाही होगी और भारी जुर्माना के साथ राजसात की कार्यवाही भी हो सकती है। बाहर से लाकर डी जे बजाने पर तत्काल डी जे जप्त किया जायेगा।

Share This Article