Vedant Samachar

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए दो महिलाओं में जमकर हुई मारपीट, एक-दूसरे के बाल नोंचे…

Vedant samachar
2 Min Read

नई दिल्ली, 24 अगस्त I दिल्ली मेट्रो का सफर और सोशल मीडिया का नाता बहुत गहरा हो गया है. लगभग हर दिन मेट्रो के अंदर से कोई न कोई अजीब घटना का वीडियो वायरल हो ही जाता है. ये वीडियो लोगों को हैरान भी करते हैं और इन पर खूब बहस और मीम्स भी बनते हैं. अब ऐसा ही एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं सीट को लेकर आपस में बुरी तरह लड़ रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं. लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि एक महिला दूसरी को सीट पर धक्का दे देती है और फिर दोनों पूरी ताकत से एक-दूसरे के बाल नोंचने लगती हैं.

वीडियो में दिखता है कि दोनों ने एक-दूसरे को बुरी तरह जकड़ रखा है. इसी बीच मेट्रो का दरवाज़ा खुलता है और कुछ यात्री उतर भी जाते हैं, लेकिन उनकी लड़ाई चलती रहती है. एक और महिला उन्हें अलग करने और बीच-बचाव करने की कोशिश भी करती है, लेकिन वो दोनों एक-दूसरे के बाल छोड़ने को तैयार नहीं होतीं. वीडियो खत्म होने तक उनकी लड़ाई जारी रहती है.

यह घटना कब और किस मेट्रो लाइन पर हुई, इसकी पक्की जानकारी अभी नहीं मिली है. हालांकि, दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का ही है. वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग दिल्ली वालों को निशाना बना रहे हैं.

एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली मेट्रो में एक और दिन, एक और लड़ाई. सीट को लेकर हुई ये हाथापाई हमें याद दिलाती है कि असली संघर्ष सिर्फ ट्रैफिक का नहीं, बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जगह, सम्मान और सब्र का भी है.”

Share This Article