Vedant Samachar

ट्रंप की टैरिफ का असर, 25 अगस्त से अमेरिका के लिए डाक सेवाएं निलंबित करेगा भारत

Vedant samachar
1 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयात होने वाले सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का असर दिखने लगा है। डाक विभाग ने शनिवार को 25 अगस्त से अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की।

ऐसा अमेरिकी सीमा शुल्क नियमों में बदलावों का हवाला देते हुए किया गया है, जो इस महीने के अंत में लागू होंगे।

अमेरिकी प्रशासन ने 30 जुलाई को आदेश जारी किया था। इसके अनुसार 800 अमेरिकी डॉलर तक के मूल्य के सामानों के लिए शुल्क-मुक्त न्यूनतम छूट को वापस ले लिया गया। अमेरिका के लिए डाक सेवाओं का निलंबन भारत के साथ उसके बढ़ते व्यापार तनाव के बीच किया गया है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। उन्होंने रूसी तेल खरीदने के चलते 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया। इससे भारत से आयात होने वाले सामानों पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है।

Share This Article