Vedant Samachar

उत्तराखंड के चमोली में तबाही, बादल फटने से आया सैलाब

Vedant Samachar
1 Min Read

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार की आधी रात बादल फटने से आसपास के गांवों के घरों में बाजारों में मलबा भर गया है जिससे त्राहिमाम मचा है। नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप में दुकानों और मकानों को नुकसान होने के साथ ही गाड़िया मलबे में दबी हुई हैं। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी आवास के भीतर तक मलबा घुस गया। वहीं कई बाइक और अन्य वाहन मलबे की चपेट में हैं।

सागवाड़ा गांव में हताहत: पास के सागवाड़ा गांव में एक युवती के मलबे में दबने से मौत की सूचना है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर भागे। राहत और बचाव कार्यों में पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। चेपड़ों बाजार में कुछ दुकानें मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा, एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है, थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास मलबे और भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप है। SDRF की टीम घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य कर रही है।

Share This Article