बिलासपुर, 21 अगस्त (वेदांत समाचार)। एसईसीएल मुख्यालय में एसईसीएल निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने दिनांक 20 अगस्त 2025 को Sri Sathya Sai Health & Education Trust के अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘एसईसीएल की धड़कन’ सीएसआर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान ट्रस्ट अधिकारी रविकिरण श्रीपदा ने परियोजना की वर्तमान स्थिति प्रस्तुत की, अभी तक 140 बच्चों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है और आगामी चरणों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में परियोजना की अब तक की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिये।



