Vedant Samachar

RAIPUR NEWS : जनता की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है – अनुज शर्मा…

Vedant Samachar
2 Min Read

0 जनदर्शन में विधायक ने सुनी लोगो की समस्याएं-कई समस्याओं का किया त्वरित निराकारण

रायपुर,21अगस्त (वेदांत समाचार)। विधायक अनुज शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो के बीच पहुँच कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक अपने विधायक जनदर्शन कार्यलय खरोरा में लोगो के बीच रह कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान भी किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि विधान सभा चुनाव के बाद प्रति गुरुवार को खरोरा जनदर्शन कार्यक्रम आरम्भ किया गया था परंतु क्षेत्रीय दौरा के चलते इसे स्थगित किया गया था। जो अब पुनः शुरु हो गया है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोगो की छोटी बड़ी समस्याओ का निराकारण किया जाता है

।जनदर्शन का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाना है। आम आदमी को छोटे-छोटे काम के लिए भटकना न पड़े, कर्मचारी-अधिकारी नियम-कानून का अड़ंगा लगाकर जनसामान्य को परेशान न करें। इसकी अब सतत निगरानी की जाएगी। आम आदमी को परेशान कर शासन की छवि धूमिल करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि क्षेत्र के किसान, गरीब, मजदूर और अंतिम छोर के व्यक्ति को कोई परेशानी न हो, यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर हितग्राहियों को लाभान्वित करने संबंधित अधिकारी कमर कस लें, इसमें लापरवाही नहीं चलेगी।

Share This Article