लंदन,20अगस्त : ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने अपने पहले हिन्दू पुजारी की नियुक्ति की है। वह हिन्दू धर्म के सिद्धांतों पर आधारित साथी नौसेना अधिकारियों को आध्यात्मिक सहायता प्रदान करने की आधिकारिक भूमिका निभाने वाले पहले गैर-ईसाई हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले भानु अत्री ने पिछले हफ्ते अन्य नौसेना कैडेटों से कुछ अलग कोर्स करने के बाद अपनी नई भूमिका संभाली।
उन्होंने 6 हफ्ते का अधिकारी प्रशिक्षण लिया जिसमें युद्धपोत एचएमएस आयरन ड्यूक पर 4 सप्ताह तक समुद्र में जीवित रहने का प्रशिक्षण और 3 सप्ताह का सैन्य पुजारी की भूमिका पर केंद्रित प्रशिक्षण शामिल था। अत्री ने कहा, ‘बेड़े में पहला हिन्दू पुजारी बनना एक सम्मान की बात है।’



