Vedant Samachar

कोरबा में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन: महापौर ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों की सराहना की

Vedant samachar
2 Min Read


कोरबा,20 अगस्त 2025: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीसीसी न्यूज, कोरबा द्वारा “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कोरबा शहर स्थित गीतांजलि भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि नरेंद्र देवांगन विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम में अंचल के कलाकारों बसंत वैष्णव व उनकी टीम के साथियों एवं लगभग 20 कलाकारों के द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर भाव-विभोर किया गया। महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली और क्रांतिकारियों, शहीद जवानों के कारण हम आजाद हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नरेंद्र देवांगन ने भी आयोजन की सराहना करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों व विशिष्टजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, शिव औषधालय के संचालक नाड़ी वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, नीलकंठ माइनिंग कंपनी कुसमुंडा के जीएम विकास चौधरी, श्री इंजीनियरिंग कोसाबाड़ी का सहयोग विशेष तौर पर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजक पुरुषोत्तम दुबे ने समस्त सहयोगकर्ताओं व आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले व अंचल के कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article