Vedant Samachar

रुलाने लगे सब्जियों के दाम ! टमाटर 80 तो शिमला मिर्च 120 रु. किलो…बिगड़ा रसोई का बजट…

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,19अगस्त : बरसात का रसोई के बजट और खाने के स्वाद पर जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है.सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. बमुश्किल 20 से 40 रुपए किलो में बिकने वाली सब्जी आज 80 से 100 रुपए किलो में बिक रही है. सब्जी के बढ़ते दामों को देखते हुए ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना ली है. जिसका असर सब्जी का व्यापार करने वाले दुकानदारों पर भी पड़ रहा है. हरी भरी सब्जियों से सजी दुकान की रंगत फीकी हो गई है. अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि, आने वाले 2 महीनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

आखिर क्यों बढ़ रहे सब्जियों के दाम
लगातार हो रही बारिश से सब्जियां खेतों में खराब हो गई है. जिसकी वजह से दाम आसमान छू रहे हैं. भिंडी से लेकर तमाम दूसरी सब्जियां महंगी हो चुकी है. सब्जी मंडी में टमाटर 80 रुपए, तो फूलगोभी और बींस 100 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही है. जिसकी वजह से ये सब्जियां आम लोगों की थाली से दूर होते जा रही है. वहीं, शिमला मिर्च तो आंसू निकाल रही है, उसके भाव 120 रुपए किलो हैं.

दुकानदारो का क्या है कहना ?
इस पर दुकानदारों का कहना है कि, सब्जियों के बढ़ते दाम में उनका कोई कुसूर नहीं, उन्हें भी सब्जी महंगे दाम पर मिल रही है. दुकानदारों का कहना है कि उन्हें पता चला कि किसानों को लगातार बीते 3 महीनों से हो रहे बारिश के कारण नुकसान हुआ है. लिहाजा सामान कम है और डिमांड ज्यादा.

Share This Article