कोरबा, 19 अगस्त (वेदांत समाचार)। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 21 अगस्त 2025, गुरुवार को अति शुभ गुरु पुष्य नक्षत्र में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10, 11 महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेशन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार किया जायेगा।
कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उपयोगी आहार और विहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। बच्चों और उनके अभिभावकों को योग और प्राणायाम का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संपर्क जानकारी
- मोबाइल नंबर: 9826111738
- निर्धारित समय: संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त करें।



