Vedant Samachar

Raipur Breaking : इस्कॉन मंदिर आ रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस ने रात 12 बजे तक के लिए बंद किया मार्ग

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 18 अगस्त I कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर टाटीबंध, रायपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन करने सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. इसी बीच देर शाम ट्रक ने मंदिर के लिए निकली एक महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रक को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यातायात को व्यवस्थित रखने पुलिस ने टाटीबंध ब्रिज से कुम्हारी पुल तक दुर्ग जाने वाले मार्ग को रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक बंद कर दिया है. रायपुर से दुर्ग जाने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए अमलेश्वर-मोतीपुर होकर दुर्ग जाने वाले मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.

Share This Article