भानुप्रतापपुर,16अगस्त (वेदांत समाचार)। भैंसाकन्हार और भैसामुन्डी के गांव वासियों ने सी एम डी सी माइंस में खनन कार्यों को बंद कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने माइंस के सभी कार्यों को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की।
इससे पहले भी ग्रामीणों ने रोजगार न मिलने की वजह से मुख्य सड़क पर चक्काजाम किया था, लेकिन उस समय गांव में मीटिंग का निर्णय लेने का आश्वाशन देने के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन आज फिर ग्रामीणों ने सीएमडीसी माइंस पहुंचकर काम बंद करवा दिया है, जिससे माइंस में कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।
[metaslider id="133"]
