Vedant Samachar

NH-46 पर भीषण हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भिड़ंत, 4 की मौत,7 घायल

Vedant Samachar
2 Min Read

शिवपुरी,16अगस्त। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे-46 पर सुरवाया के पास ट्रक और ट्रैवलर की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि, चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची.

उसी वक्त सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. ट्रैवलर में 20 म्यूजिशियन सवार थे, ज कि, गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, ये ग्रुप यूपी के वाराणसी में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर शुक्रवार शाम को लौट रहे थे. हादसे में एक गायक की मौत हो गई। जिसकी पहचान हार्दिक दवे के तौर पर हुई है। वहीं, राजा ठाकुर, अंकित ठाकुर और राजपाल तीन लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में सात की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसमें रावल मोहित, आशीष व्यास, मोहलिक, नरेंद्र नायक, चेतन कुमार, ऋषिकेश, विपुल, अरविंद, अर्जुन, हर्षद गोस्वामी और ट्रैवलर चालक घायल हुए हैं. घायलों का जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर बचाव व राहत कार्य शुरू किया गया।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि, ट्रैवलर चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share This Article