Vedant Samachar

बालको में मिनीमाता स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Vedant samachar


बालको, 15 अगस्त 2025: मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कल्याण शिक्षण समिति के संरक्षक दुष्यंत शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्य अतिथि श्री दुष्यंत शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता को बनाए रखने का आह्वान किया।

प्राचार्य श्री भोजेंद्र सिंह ने कहा कि हमें अपनी स्वतंत्रता के अधिकार के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें संगीत, नृत्य और नाटक शामिल थे।

इस अवसर पर कल्याण शिक्षण समिति के सचिव गिरीश शर्मा, सदस्य होरीलाल जायसवाल एवं गुमान सिंह कंवर, शिक्षक, शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक गण तथा सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article