Vedant Samachar

नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में आजादी का पर्व मनाया गया

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 15 अगस्त 2025। शुक्रवार को नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वरिष्ठ नागरिक मेम बाई ने ध्वजारोहण किया। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों में देश की आजादी के पर्व के प्रति खासा उत्साह देखा गया। बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगे झण्डे भी थाम रखे थे। आश्रम की वरिष्ठ नागरिक मेम बाई ने ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इसके पूर्व भारत माता के छायाचित्र पर माल्यापर्ण करते हुए पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख, केअरटेकर बीरू यादव, डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, राजीव साहू, पंकज साहू, उर्वशी यादव, लता यादव, अंजू, पलक पटेल आदि की उपस्थिति रही।

Share This Article