कुरुक्षेत्र में SPO सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। सिपाही घटना के दौरान जिला जेल में अपनी ड्यूटी पर तैनात जेल के बाहर बेंच पर बैठा था। इसी दौरान अचानक रायफल से गोली चल गई। जोकि सीधे सिपाही की गर्दन में जा लगी। जिससे सिपाही की मौत हो गई।
हालांकि गोली चलने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। जिनकी जांच जारी है। घटना के दौरान सिपाही के आसपास ओर भी पुलिसकर्मी मौजूद थे। जिन्होंने गोली लगते ही घायल सिपाही को उठाया और अस्पताल की तरफ भागे। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मूलरूप से कैथल के सौंगल गांव निवासी 50 वर्षीय जयभगवान के रूप में हुई है। जो हाल में पुलिस लाइन में रह रहे थे। जो जिला जेल में ड्यूटी पर तैनात थीं।घटना के दिन भी सिपाही रोज की तरह ही कैदियों की पेशी के लिए ड्यूटी पर तैनात था। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम गोली चलना हादसा थी, या कोई अन्य कारण है इसकी जांच में जुटी है।
SPO जयभगवान बेंच पर बैठे थे। उनकी रायफल उनके पास ही थी। कैदियों की पेशी के दौरान ही अचानक उनकी रायफल से गोली चली और गर्दन में जा लगी। गोली गर्दन को चीरती हुई खोपड़ी में लग गई। जिसके बाद खून से लथपथ हालत में SPO को तुरंत LNjP अस्पताल ले जाया गया। गोली गलती से चली थी या ये सुसाइड था पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।



