Vedant Samachar

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल नवजात के स्वागत में फलदार पौधों की भेंट…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,14अगस्त (वेदांत समाचार) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट “ग्रीन पालना अभियान” इस अनूठी पहल के अंतर्गत, सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को 5 फलदार पौधों :- आम, अमरूद, जामुन, पपीता और मुनगा की सौगात दी जा रही है।

आज इस अभियान के तहत तिल्दा ब्लॉक 02, आरंग ब्लॉक 05, अभनपुर ब्लॉक 05, बिरगांव रायपुर 02 और शहरी रायपुर 06, कुल 20 प्रसूताओं को 100 पौधे भेंट किए गए।

यह पहल न केवल नवजात शिशु के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश भी देती है।

Share This Article